फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crocodile caught after 20 days, villagers heave a sigh of relief

Banda News: 20 दिन बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Crocodile caught after 20 days, villagers heave a sigh of relief
फोटो - 11 ओरन में पकड़े गए मगरमच्छ के साथ रेस्क्यू टीम के सदस्य। संवाद
ओरन। ओरन के तिलहर माता मंदिर तालाब में बीते 20 दिनों से मगरमच्छ ग्रामीणों के डर का कारण बना था। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने उसे मशक्कत के बाद पकड़ा। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तिलहर माता मंदिर तालाब में दो नवंबर की दोपहर को कुछ लोगों ने मगरमच्छ को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने गांव में दी। इसके बाद गांव में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जुट गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मगरमच्छ के बार-बार स्थान बदलने से हालात और भी मुश्किल हो गए। वहीं मगरमच्छ के होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने कड़ी मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन

इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि करीब दो सप्ताह तक रेस्क्यू कार्य किया गया। मगरमच्छ के बार-बार स्थान बदलने से टीम को काफी प्रयास करने पड़े। बताया कि तिलहर देवी मंदिर तालाब से चतुराई तालाब, अतर्रा रोड पोखर की घेराबंदी के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। अब उसे सुरक्षित उसके प्रकृतिवास में छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू टीम में वनरक्षक शुभम द्विवेदी, शिवम द्विवेदी, राम सिंह, प्रमोद, जगदीश मौर्य, युवराज सिंह, संदीप पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed