फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crisis on livelihood of three thousand e-rickshaw drivers

Banda News: तीन हजार ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी पर संकट

Tue, 15 Oct 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crisis on livelihood of three thousand e-rickshaw drivers
बांदा। साइबर पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों और उनके मालिकों का सत्यापन किया जा रहा है। बिना पंजीकरण शहर समेत आसपास क्षेत्रों में संचालित लगभग तीन हजार ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी पस संकट खड़ा हो गया है। इन ई-रिक्शा चालकों व मालिकों का सत्यापन नहीं हो पा रहा। इससे उन्हें क्यूआर कोड भी साइबर पुलिस से नहीं मिलेगा। संभागीय परिवहन विभाग फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कोई उपाय किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों के साथ हुई आपराधिक घटनाओं और यात्रियों के साथ हुई छीना झपटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए साइबर पुलिस ई-रिक्शा चालक और परिचालकों का सत्यापन कर रही है। बाकायदा एक क्यूआर कोड भी दिया जा रहा है, इससे ई-रिक्शा के मालिक और चालक की जानकारी पल भर में ही यात्रियों को हो सकेगी। शहर के बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान में सत्यापन काय में लगे साइबर पुलिस के रजनीश, अनिल और हिमांशु ने बताया कि जनपद में 7500 ई-रिक्शा का संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकरण है। पंजीकृत इन ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन हो रहा है, लेकिन जिनका पंजीकरण नहीं है उनका सत्यापन फिलहाल मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रामसुमेर का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ न कुछ उपाय किया जाएगा। मालूम हो कि सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद बिना पंजीकृत ई-रिक्शा के संचालन की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------

10 दिन में 1985 चालक और मालिकों का हुआ सत्यापन
बांदा। पांच अक्टूबर से जीआईसी ग्राउंड में ई-रिक्शा चालक और परिचालकों का सत्यापन कार्य साइबर पुलिस ने शुरू किया था। वर्तमान में राइफल क्लब मैदान में सत्यापन कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को 285 ई-रिक्शा चालकों और मालिकों का सत्यापन हुआ। 10 दिन में कुल 1985 ई-रिक्शा चालकों और मालिकों का सत्यापन हो चुका है।
--------------------------------
आनलाइन वेरिफिकेशन कराएं ई-रिक्शा चालक
बदौसा। थाना प्रभारी जयचंद्र सिंह ने थाना क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा चालकों से कहा है कि वह आनलाइन सत्यापन कराकर क्यूआर कोड प्राप्त करें। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो लेकर थाने पहुंचने की बात कही है। चेतावनी दी है कि सत्यापन न होने और क्यूआर कोड न चस्पा होने पर ई-रिक्शा नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed