{"_id":"57af5dd64f1c1bee2cee46b1","slug":"yung-lady-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परदेस कमाने जा रहे पति के साथ जाने की जिद कर रही युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में युवती ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में सोनिया (22) पत्नी सोनू ने शनिवार को दोपहर ससुराल में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि वह काम करने दिल्ली जा रहा था। सोनिया भी साथ चलने की जिद कर रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मायके मेरठ में दी गई है। शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के मजरा पाई का पुरवा में रामचंद्र मजदूरी को गोवा जा रहा था। पत्नी शीला देवी (24) भी चलने की जिद कर रही थी। इस पर रामचंद्र उसे अपनी बाइक पर बैठाकर मायके छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में शीला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर रामचंद्र ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन