{"_id":"57015aa54f1c1b5c25c81177","slug":"young-woman-blew-herself-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने खुद को जिंदा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अविवाहित युवती ने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बदौसा कसबा निवासी उमा श्रीवास्तव (24) पुुत्री कामता प्रसाद ने रविवार को तड़के घर की छत पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। पड़ोसियों की नजर पड़ी तो शोर मचाकर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों व पड़ोसियों ने आग बुझाई लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि छह साल से मानसिक रूप से बीमार थी। इसी वजह से इंटरमीडिएट पास करने के बाद उसकी पढ़ाई बंद करा दी गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका तीन बहनों में दूसरी नंबर की थी। उधर, शहर के कटरा निवासी विशाल (23) पुत्र रमेशचंद्र ने रविवार को सुबह घर में जहर खा लिया। परिजनों के मुताबिक खर्च के लिए रुपये मांगने पर मां से विवाद होने पर उसने जहर खाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन