फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman injured by falling off the train , seven injured in accident

ट्रेन से गिरकर महिला घायल, हादसों में सात जख्मी

Sun, 07 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 07 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by falling off the train , seven injured in accident

बांदा। ट्रेन से गिरकर महिला घायल हो गई। अलग-अलग

विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में सात राहगीर घायल हो गए। एक घायल को कानपुर रिफर कर दिया गया। शेष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी बीना (30) पत्नी राकेश रविवार को सुबह पैसेंजर ट्रेन से लौट रही थीं। बांदा प्लेटफार्म पर ट्रेन से उतरते समय गिरकर घायल हो गईं।

उधर, ईदगाह रोड निवासी बाला प्रसाद (30) पुत्र मुन्नू रविवार को दोपहर साइकिल पर घर लौटते समय गिरकर घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी श्यामू (11) पुत्र हेतराम शनिवार को शाम मेला देखकर घर लौटते समय बाइक से टकराकर घायल हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी सोमवती (28) पत्नी अमित रविवार को दोपहर खेत जाते समय क्रेन की टक्कर से घायल हो गई।

उधर, ओरन कसबा निवासी रामरतन (27) पुत्र राजनारायण रविवार को सुबह बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अमलोहरा (बिसंडा) गांव निवासी बाइक चालक प्रकाश (35) भी घायल हो गया।

उधर, कालू कुआं निवासी राहुल (20) पुत्र दुलीचंद्र रविवार को दोपहर बाइक से बाजार जाते समय ई-रिक्शा से टकरा कर घायल हो गया। एक अन्य घटना में बबेरू कसबा निवासी जितेंद्र (12) पुत्र फूलचंद्र शनिवार को शाम पंपिंग सेट के पट्टे में फंसकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed