{"_id":"573223654f1c1b6a7f9199e3","slug":"vehicle-teacher-thrashed-him-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर को वाहन ने रौंदा, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर को वाहन ने रौंदा, हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। मैजिक वैन से कुचलकर टीचर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने चुनावी रंजिश में जानबूझकर कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी गांव की प्रधान हैं।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी द्वारिका (38) पुत्र छेदीलाल बरसड़ा बुजुर्ग गांव में प्राथमिक स्कूल में टीचर था। मंगलवार को सुबह वह बाइक पर स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन
मृतक के भाई के मुताबिक जमरेही गांव के कुछ दूर पहले मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। द्वारिका की वहीं मौत हो गई। उसका हेलमेट भी टूट गया। भाई सत्यनारायण को घटनास्थल के नजदीक मौजूद चरवाहों ने बताया कि मैजिक सवारों ने उनको हिलाडुला कर देखा। उनका बैग भी ले गए। वह मोबाइल फोन घर पर छोड़ गए थे। कुछ माह पहले ही शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई थी। उनकी पत्नी गोरा देवी ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
भाई ने आरोप लगाया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में विरोधियों ने साजिश के तहत कुचलकर मार डाला और दुर्घटना का रूप दिया। माथे पर गहरा घाव होने से गोली लगने की भी आशंका जताई। उनका 10 वर्षीय पुत्र चुन्नू है। वह भी दृष्टिहीन है। थानाध्यक्ष हरीशरण यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत सामने आएगी।