फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle-nephew five years imprisonment

चाचा-भतीजे को पांच साल की कैद

Sat, 05 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 05 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew five years imprisonment
court shimla

बांदा। गोली मारकर हत्या की कोशिश के मामले में दो अभियुक्तों को अदालत ने पांच साल की कैद और आठ हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अभियुक्त रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। अभियोजन पक्ष के मुताबिक कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव निवासी दादू पुत्र चुनकाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 16 मार्च 2014 की रात वह अपने बड़े भाई बलराम आरख व छत्रपाल और परिवार के राममूरत पुत्र किशोरी के साथ होलिका दहन देखने को दरवाजे के सामने रास्ते पर खड़े थे।

विज्ञापन


बड़ा भाई बलराम आगे बढ़ा तो दलपा पुरवा (कमासिन) निवासी शिवकुमार ने 12 बोर बंदूक से बलराम को गोली मार दी। शिवकुमार के भतीजे अश्वनी ने रायफल तानकर आगे बढ़ने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी देते हुए दोनों भाग निकले।
विज्ञापन


विवेचना के बाद पुलिस ने अदालत में दोनों के विरुद्ध धारा 307/34, 504 व 506 और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय अनिल कुमार (पंचम) की अदालत में सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता फेरन सिंह पाल ने 7 गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने अभियुक्तों को धारा 307/34 में पांच साल की कैद व 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा, धारा 504 में एक-एक वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये जुर्माना, धारा 506 में दो वर्ष की कैद व दो हजार रुपये जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा सुनाई। शिवकुमार को 25 आर्म्स एक्ट में एक साल की सजा व एक हजार रुपये जुर्माना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed