दो पक्षों में गोली चली, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव में मोबाइल चोरी के विवाद में कई राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने दो लोगों को असलहा समेत गिरफ्तार कर लिया। सप्ताह भर पहले विजय पाल का मोबाइल चोरी हो गया था। उसने चोरी का आरोप पड़ोसी होरीलाल पर मढ़ दिया। दोनों में इसी का विवाद चल रहा था। शनिवार की रात दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। विजय पाल अपने पुत्र राहुल के साथ लाइसेंसी असलहा लेकर पहुंचा और हवा में कई राउंड फायरिंग की। जवाब में होरीलाल व मतगंजन ने भी तमंचे से फायर किए। गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर आई यूपी-100 ने विजय को उसकी लाइसेंसी बंदूक सहित और मतगंजन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजय ने होरीलाल व बबलू और मतगंजन ने विजय व उसके पुत्र राहुल को नामजद किया है। कोतवाली प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपी फरार हैं। तलाश की जा रही है।