{"_id":"57b9e81b4f1c1b9063d4f248","slug":"two-of-the-soldiers-steal-millions-from-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों के दो घरों से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिखरे सामान के साथ बैठे दंपती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर मेें चोरों की ‘बारात’ धूम मचाए है। पुलिस इनके आगे नतमस्तक है। डीआईजी की चेतावनी और आईजी की क्लास का भी कोई असर नहीं पड़ा। रोजाना हो रही ताबड़तोड़ चोरियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजी घटना में चोरों ने कोतवाली की दीवार से सटे पुलिस के दो आवासों समेत तीन घराें में धावा बोलकर लाखों की नकदी और सामान पार कर दिया। हाल ही के दिनों में हुई एक दर्जन से ज्यादा चोरियों का पुलिस कुछ सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
शहर में आए दिन हो रही चोरियों से नाराज डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने इसी माह के पहले हफ्ते में कोतवाली जाकर सारे चौकी इंचार्जों और शहर कोतवाल को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी थी कि सुधर जाओ वरना वह दो दिन में सुधार देंगे। माना जा रहा था कि डीआईजी के यह तेवर शहर की सोती पुलिस को जगाएंगे।
विज्ञापन
पर कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। चोरियों का सिलसिला जारी है। ताजी घटना में शनिवार की रात चोरों ने कोतवाली के नजदीक मुचियाना में कपड़ा व्यापारी रफीक के मकान में दीवार फांदकर प्रवेश किया और अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये कैश तथा लगभग पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। चोरों ने पुलिस को एक और तगड़ी चुनौती दी। कोतवाली की दीवार से सटे पिछवाड़े बने सरकारी पुलिस आवास में रह रहे कांस्टेबिल गोविंद कुमार के सूने घर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और करीब 40 हजार रुपये का घरेलू सामान चोरी कर लिया। वर्दी तक नहीं छोड़ी। सिपाही गोविंद डीसीआर में ड्यूटी पर था। चोरों ने तीसरा निशाना भी पुलिस के सरकारी क्वार्टर को बनाया। कोतवाली के ठीक पीछे पुलिस आवास में मृतक कांस्टेबिल गोविंद कुमार की विधवा पत्नी रहती हैं। वह रक्षाबंधन में अपने मायके पुखरायां गई हैं। सूना मौका पाकर चोरों ने ताला तोड़कर तमाम सामान पार कर दिया। फिलहाल गृहस्वामी के वापस न लौटने से चोरी गए सामान का ब्योरा पता नहीं चल सका।
विज्ञापन