फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two counts of murder in the six to life imprisonment

हत्या के दो मामलों में छह को आजीवन कारावास

Fri, 28 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 28 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two counts of murder in the six to life imprisonment
court shimla

हत्या के दो मामलों में अदालत ने छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। पहले मामले में महिला की फावड़े से गला काटकर हत्या करने में अदालत ने पिता-पुत्र समेत चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दूसरे में गोली मारकर दलित युवक की हत्या मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई।

विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रावेंद्र कुमार उर्फ भइयन पुत्र धरमदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अक्तूबर 2013 को वह हरिद्वार गया था। घर में पत्नी रामा देवी उर्फ गुड़िया (36) और तीन बच्चे थे। रात को कुलकमल प्रसाद उर्फ बच्चा और उसका पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ बब्बू, बबलू पुत्र दयाशंकर निवासीगण पिपरा व छोटा पुत्र लल्लन (बड़ी मऊ, कर्वी) ने फावड़े से रामा देवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


मकान को लेकर अभियुक्तों से विवाद था। तफ्तीश के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता मूलचंद्र कुशवाहा ने गवाह पेश करते हुए अभियोजन की ओर से पैरवी की। वादी की ओर से अधिवक्ता चंद्रभान सिंह गौर रहे। अपर सत्र न्यायालय-प्रथम न्यायाधीश कृष्ण कुमार अस्थाना ने गुरुवार को इस केस का फैसला सुनाते हुए चारों अभियुक्तों को उम्रकैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारकर दलित युवक की हत्या मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना जमा न करने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त जेल भुगतना होगी। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव के सिद्धू ने तहरीर में कहा था कि 16 सितंबर 2000 को शाम वह और पुत्र भोला व अन्य बांदा से वापस घर जा रहे थे। भोला भूरागढ़ तिराहे में किसी काम से रुक गया।

तिराहे के पास संतोष पुत्र वंशगोपाल, बत्तन उर्फ हरिनारायण पुत्र मइयादीन व राम प्रकाश उर्फ बद्दन पुत्र राजाभइया बंदूक लिए बैठे थे। काशी प्रसाद पुत्र टीकाराम फरसा और चंद्रपाल व राजू यादव पुत्रगण भरोसा लाठी लिए थे। 18 सितंबर को गांव की पगडंडी में भोला का शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।


पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 302, 201 आईपीसी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता फेरन पाल सिंह ने छह गवाह पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) डीपीएन सिंह ने बत्तन उर्फ हरिनारायण व राम प्रकाश को दोषी पाया। गुरुवार को अपने आदेश में दोनों अभियुक्तों को धारा 302 व एससीएसटी एक्ट में आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये जुर्माना और धारा 201 में 5-5 वर्ष की जेल व 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साक्ष्यों के अभाव में अन्य चार अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed