{"_id":"582369304f1c1bf47eb39b76","slug":"two-brothers-marry-the-teenager-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से शादी रचाने पर दो भाइयों को पांच साल की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से शादी रचाने पर दो भाइयों को पांच साल की कैद
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नाबालिग ममेरी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ शादी रचाने के मामले में अदालत ने आरोपी दो भाइयों को पांच साल के सश्रम कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सहायक शासकीय अधिवक्ता शैलेश स्वरूप चौरसिया ने बताया कि बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के झझरीपुरवा गांव निवासी दिनेश व उसका भाई सियाराम चार सितंबर 2013 को सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से नाबालिग ममेरी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गए।
विज्ञापन
उसके बाद दिनेश ने उसके साथ शादी कर ली जिसकी रिपोर्ट किशोरी की मां ने थाने में दिनेश व सियाराम के खिलाफ दर्ज कराई। इसकी सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम विजयपाल सिंह ने आरोपी दिनेश को पांच साल सश्रम कारावास व छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि सियाराम को तीन वर्ष का कारावास व दो हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन