{"_id":"5706a6de4f1c1b8024c814b1","slug":"truck-runs-over-cyclist","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
युवक को कुचलने वाले ट्रक को पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने पर एसपी से शिकायत करने आए मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गिट्टी भरे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से रेफर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ट्रक चालक को राहगीरों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, ट्रक चालक को छोड़ देने की अफवाह पर परिजनों ने जिला अस्पताल के गेट पर जमकर हंगामा किया और एसपी से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के उबरी गांव निवासी जगपत कुशवाहा (40) पुत्र रामऔतार बुधवार की रात मजदूरी कर साइकिल से अतर्रा जा रहा था। अतर्रा कस्बे के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। आसपास के राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को राहगीरों ने दबोच लिया। धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को सुबह ट्रक चालक को पुलिस द्वारा छोड़ देने की अफवाह पर परिजनों ने मुख्यालय आकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट पर नारेबाजी की। मृतक की पत्नी शोभा कुशवाहा, पुत्र और पुत्रियों के साथ अन्य रिश्तेदारों ने पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी ने थाने से जानकारी लेने के बाद बताया कि चालक को छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद परिजन शांत हुए।