फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled teenager at the beating of neighbors ate poison

पड़ोसियों की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने जहर खाया

Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन

बांदा। पड़ोसियों की मारपीट से क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य घटनाओं में युवक व युवती ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के निम्नीपार में स्थित कांशीराम कालोनी की सोनी अंसारी (22) पुत्री मोहम्मद सिद्दीक ने रविवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि सोनी किराना दुकान में बैठी थी। पड़ोसी युवक और उसके घर की महिलाएं आईं और लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। उधर, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मामला मारपीट का है। रिपोर्ट दर्ज हो गई। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र निवासी चुन्नू (22) पुत्र बिंदा प्रसाद ने घरेलू कलह के चलते शनिवार की रात जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। एक अन्य घटना में छतरपुर जनपद के जरैला (गौरिहार) गांव में रोशनी (16) पुत्री रामकिशोर ने रविवार को सुबह किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed