फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor trolley overturns 32 injured in the same family

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक ही खानदान के 32 घायल

Mon, 11 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns 32 injured in the same family
हादसा

ओरन। नया ट्रैक्टर खरीदकर देवी दर्शन को मैहर (सतना) जा रहे एक ही खानदान के 32 लोग ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घायल हो गए। सभी को बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक बेटे के साथ बाइक पर इलाज कराकर लौट रही वृद्धा मवेशी से टकराकर गिर पड़ी। उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रेयान गांव नरेश (50) ने तीन दिन पहले नया ट्रैक्टर खरीदा था। सोमवार की शाम देवी दर्शन के लिए खानदानियों को लेकर मैहर (सतना) जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर 35 लोग सवार थे। पिपरीखेरवा गांव के पास ट्राली का टायर पंचर हो गया। ट्राली पलटने से उस पर सवार सभी लोग खंती में गिर पड़े। 32 घायल हो गए।
विज्ञापन


कुछ मामूली रूप से चुटहिल हुए। आसपास खेतों में काम रहे ग्रामीण सभी को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। घायलों में श्यामकली (40), सुनीता (45), कुसमा (60), चुन्ना (60), बदनिया (35), राममूरत (28), सुशील (10), अमन (8), सुशीला (12), सेमिया (35), सूरजपाल (20), जैरमा (65), अंकित (12), लाला (16), फुुलुवा (32), पप्पू (20), प्रांसी (3), राज कुमार (5), समुद्रा (40), कपिल (10), शानू (12), रानी (18), शालू (10), शालिनी (10), रामदास (5), जीवनलाल (35), मनीषा (10), सुखदेव (15), राजू (25) तथा अनीता (40) सभी निवासी रेयान गांव, बलराम सिंह (45) निवासी बल्लान शामिल हैं। सभी यादव बिरादरी के हैं। ओरन चौकी इंचार्ज विजय सिंह व कांस्टेबिल भानु प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक तिंदवारा गांव का नंद किशोर अपने दोस्त कमलाकांत के साथ बाइक पर मां रामबाई (65) का इलाज कराने कतरल कस्बे में वैद्य के पास गया था। सोमवार को वापस लौटते समय मुकेरा गांव के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। वृद्धा को गंभीर हालत में समाजवादी एंबुलेंस से नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजन आनन-फानन उसी एंबुलेंस में शव लेकर गांव चले गए। दूसरी घटना में नरैनी कस्बा निवासी अंशुल (26) अपने साथी आलोक के साथ बाइक पर अतर्रा जा रहा था। भवई गांव के पास बैल से टकराकर जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed