फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three youths die in accidents

शीलू के गनर से मारपीट में तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 05 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three youths die in accidents
सुरक्षा गनर दरोगा व भाइयों के साथ मारपीट पर नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को बैठी शीलू निषाद - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा से लैस चर्चित युवती शीलू निषाद की सुरक्षा में लगे दरोगा के साथ मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र का शहबाजपुर शीलू का पैतृक गांव है। वह यहीं रह रही है। बृहस्पतिवार की रात गांव में हो रही नौटंकी में आधी रात को कुछ लोगों ने नशे की हालत में नौटंकी मंच पर चढ़कर अव्यवस्था फैलाई। शीलू निषाद की सुरक्षा में लगे दरोगा केदारनाथ सिंह ने डांट-डपटकर भगा दिया। इससे नाराज दबंग पिता, भाई व दर्जनभर लोगों के साथ शीलू के घर जा धमके और शीलू के सगे व चचेरे भाइयों तथा गांव के कल्लू प्रजापति और शीलू की सुरक्षा में लगे दरोगा केदारनाथ सिंह के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


शीलू ने बताया कि उसके सुरक्षा गार्ड को दबंग अंधेरे में घसीट ले गए। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि आरोपी नत्थू पटेल पुत्र रामऔतार व संजय पटेल और अजय पटेल पुत्र नत्थू पटेल को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान किया गया है। उधर, शीलू ने कहा है कि उसकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। न ही वाजिब धाराएं लगाई गईं। इसके लिए वह शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed