फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three injured in truck collision

ट्रकों की टक्कर में तीन घायल

Wed, 08 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three injured in truck collision
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

बांदा। ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो चालक और एक क्लीनर घायल हो गए। गंभीर हालत में एक को इलाहाबाद और दूसरे को कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घटनाओं में चार घायल हो गए। एक घायल को कानपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


ट्रक चालक अजय सिंह (32) पुत्र मोहन सिंह निवासी गौरी सतांव (रायबरेली) बुधवार को दोपहर कबरई से गिट्टी लादकर फैजाबाद जा रहा था। बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे पर बगिया चौराहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक से टकरा गया। खाली ट्रक रायबरेली से बालू लेने गिरवां जा रहा था।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के बारा थाना क्षेत्र के रूम गांव निवासी ट्रक चालक पप्पू (30) पुत्र सुग्रीव ने बताया कि कई दिनों से जगने से उसे झपकी आ गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों ट्रकों के क्लीनर विजय राज (28) पुत्र रामलखन निवासी हरचरनपुर (रायबरेली) और इलाहाबाद निवासी अमित (14) पुत्र शंकर भी घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक पप्पू को इलाहाबाद और अजय सिंह को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सोनहुली गांव निवासी रामरूप (45) पुत्र रामनाथ बुधवार को सुबह साइकिल से बबेरू जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने कानपुर भेज दिया।


एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी आशीष (22) पुत्र मुन्ना लाल और आजाद नगर (बांदा) निवासी जितेंद्र (20) पुत्र राममूरत पटेल अलग-अलग बाइकों से गिरकर घायल हो गए। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी प्रभु देवी (60) पत्नी चुनकौना खेत जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed