फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man set fire to himself in domestic dispute

घरेलू विवाद में युवक ने खुद को आग लगाई

Fri, 17 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 17 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The young man set fire to himself in domestic dispute
आग - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

घरेलू विवाद से क्षुब्ध युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंकने का प्रयास किया। एक अन्य घटना में गर्म पानी का भगोना पलटने से बालक झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नरैनी कस्बे के शास्त्री नगर निवासी सुलेमान उर्फ सुल्लू (45) पुत्र रमजानी ने शुक्रवार को सुबह घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि सुलेमान की पुत्री शीनू दो साल से मायके में रह रही थी। ससुराल जाने को तैयार नहीं है। दामाद कई बार उसे विदा कराने आया लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। घटना से पूर्व दामाद पुत्री शीनू को विदा कराने आया था। लेकिन पुत्री ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस बात पर पिता और पुत्री में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी शिव प्रसाद का दो वर्षीय पुत्र रामचंद्र रसोई घर में खेल रहा था। रसोई में रखा गर्म पानी का भगोना पलट जाने से वह बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed