{"_id":"56eafc324f1c1b13268b49db","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-returned-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे युवक का शव पेड़ पर टंगा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से लौटे युवक का शव पेड़ पर टंगा मिला
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। होली पर दिल्ली से लौटा युवक घर नहीं पहुंचा। गांव से कुछ दूरी पर पेड़ में संदिग्ध अवस्था में उसका शव फांसी पर टंगा मिला। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं, लेकिन पुलिस आत्महत्या बता रही है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव के मजरा कहला निवासी राकेश कुमार (26) पुत्र बसंतलाल छह माह पहले मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। गुरुवार को वह संपर्क क्रांति से अतर्रा आया और बदौसा आकर वहां से रोडवेज बस पर घर को रवाना हुआ। लेकिन घर नहीं पहुंचा।
सुबह ग्रामीणों ने गांव से दो फर्लांग दूर पेड़ पर अंगोछे से उसका शव फांसी पर टंगा देखा। सूचना कालिंजर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के जिस्म परे सिर्फ अंडरवियर और बनियान थी। कपड़े और चप्पल पास में रखे मिले।
विज्ञापन
जेब से 6800 रुपये और मोबाइल फोन मिला। सुबह बदौसा पहुंचने के बाद उसने बस से घर आने की सूचना फोन पर दी थी। परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। पिता ने बताया कि एक साल पहले ही शादी हुई थी। उधर, थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।