फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man made a leap into the river, the spectator crushed by dumper

युवक ने नदी में लगाई छलांग, तमाशबीन को डंपर ने कुचला

Wed, 18 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The young man made a leap into the river, the spectator crushed by dumper
sucide

बदौसा। युवक ने पुल से नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। उधर, इसी जगह तमाशबीनों की भीड़ में डंपर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


चित्रकूट जिले के तरौंहा (कर्वी) गांव निवासी राजा (20) पुत्र हीरालाल कुशवाहा ने बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागै नदी में पुल से छलांग लगा दी। सूखी नदी में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुल की रेलिंग बनाने में लगे मजदूरों और राहगीरों ने उसे नदी से निकाल कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर, युवक के छलांग लगाने पर पुल पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इसी बीच कर्वी की ओर से आ रहे डंपर ने पुल पर साइकिल सवार जबरापुर (फतेहगंज) गांव निवासी संतू (50) पुत्र भोलिया को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा भेजा। रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के भाई नंदकिशोर ने बताया कि राजा बेड़ी पुलिया में बाइक मरम्मत की दुकान किए था। गुरुवार को सुबह वह बाइक से बदौसा आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक फोन पर बात कर रहा था और रेलिंग पर फोन रखकर अचानक नदी में छलांग लगा दी।

इससे पहले उसने पुल से कुछ दूर पहले निजामी पुरवा में एक दुकान में बाइक खड़ी कर दुकानदार को यह कहकर चाबी दे दी थी कि उसका भाई कुछ देर में आएगा और बाइक ले जाएगा। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।  


उधर, साइकिल सवार मृतक संतू की पत्नी ज्ञानवती ने बताया कि उसका पति मनरेगा खाते के लिए आधार कार्ड बनवाने बदौसा गया था। उसके तीनों पुत्र नाबालिग हैं। कमाई का कोई जरिया नहीं है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed