{"_id":"1d6cc3bfbd499ce54b452e17a7397ba6","slug":"the-young-man-died-by-hanging-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मामूली कहासुनी में युवक ने घर में फांसी
विज्ञापन
लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की
शादी छह माह पूर्व हुई थी।
शांति नगर मोहल्ला निवासी मनोज (25) पुत्र रामऔतार ने रविवार की सुबह घर के कमरे में सीलिंग हुक पर बिजली की केबिल से फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद कमरे में गई पत्नी ने शव लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घर वाले फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मनोज दो भाइयों में छोटा था। घर में ही लोहे और वेल्डिंग की दुकान किए था।
पिता ने बताया कि छह माह पहले शादी डिंगवाही गांव में की थी। शनिवार को ही मनोज पत्नी को विदा कराकर लाया था। रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। बताया गया कि एक माह पहले उसने कमरे में आग लगा दी थी। पिता सिंचाई विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी है।