फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man blew himself alive

युवक ने खुद को जिंदा फूंका

Sat, 22 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 22 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।

विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन जिला अस्पताल ले आ रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एक अन्य घटना में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामनरेश पुत्र मातादीन कोरी ने शुक्रवार की शाम सूने घर में आग लगा ली। घटना के समय परिजन खेत गए थे। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने घर वालों को सूचना दी।

तत्काल खेत से आए परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छोटे भाई राजू ने बताया कि जून माह में रामनरेश की शादी हुई थी। काफी दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

उसका ग्वालियर से इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ग्वालियर से इलाज कराकर लौटा था। बताया कि मानसिक संतुलन ठीक न होने से उसने खुद को जिंदा जला लिया। पैलानी थानाध्यक्ष अमर सिंह भी आग लगाकर आत्महत्या करना बता रहे हैं।

एक अन्य घटना में शहर के कंचन पुरवा निवासी संतोष उर्फ गुल्लू (30) पुत्र छैलू श्रीवास शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि उसने शराब के नशे में आग लगा ली। हालांकि परिजन रात में मोमबत्ती से कपड़ों मेें आग लगना बता रहे हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed