फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The same night at 18 locations thefts in the district

निकली चोरों की बारात, शनिवार रात जिला भर में 18 स्थानों पर चोरियां

Sun, 04 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 04 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
The same night at 18 locations thefts in the district

ठंड में कोहरे के बीच बेखौफ चोरों की बारात घूम रही है। शहर में एक घर से लगभग तीन लाख रुपये का माल पार हो गया। उधर बघेलाबारी (फतेहगंज) गांव में आठ घरों समेत तिराहे पर चार दुकानों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


लगभग चार लाख का माल चोर ले गए हैं। चोरी से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग माने। ठंड में पुलिस गश्त न होने का फायदा चोर उठा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात खिन्नी नाका मोहल्ले में चोरों ने अध्यापिका के सूने घर में धावा बोलकर 40 हजार और दो लाख रुपये के जेवर पारकर दिए। अध्यापिका अर्चना सोनी खिन्नी नाका मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहती है। वह ससुराल (महोबा) गईं थीं। घर में ताला था। चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटैची में रखे 40 हजार रुपये और करीब 70 ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी के जेवर पार कर दिए। अर्चना के पिता मइयादीन सोनी ने कोतवाली में तहरीर दी। बदौसा प्रतिनिधि के मुताबिक फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव के तिराहे पर चार दुकानों के साथ गांव के आठ घरों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

तिराहे पर अरुण पटेल के बीज भंडार, छोटू पटेल की चाय होटल, कलेश नाई की दुकान और राजा की सब्जी की दुकान के अलावा गांव में सौरभ पटेल, रज्जू गुप्ता, रमेश पटेल, प्रभु पटेल, आनंदीलाल, योगराज पटेल, सूरजदीन, बिहारीलाल आदि के मकानों में चोरों ने ताले तोड़ डाले। ग्रामीणों का कहना है लगभग चार लाख का माल पार हो गया। 

इसके अलावा बघेलाबारी गांव में रमाकांत त्रिपाठी के घर के सामने स्थापित प्राचीन शिवलिंग भी शनिवार की रात चोर उठा ले गए। इतनी बड़ी संख्या में चोरी की वारदात से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सुबह मुख्य सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया।

क्षेत्राधिकारी अतर्रा राजेश सिंह फोर्स के साथ आए और धरने पर बैठे लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। इसी के बाद धरना खत्म हुआ। धरने में अरुण पटेल, अनिल पटेल, संगम, केदार, जमुना, बबलू, अशोक, संतशरण शामिल रहे। उधर, क्षेत्राधिकारी ने बघेलाबारी तिराहे पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। 

सोलर स्ट्रीट लाइट उपकरण चोरी
मरका। लोहिया गांव में पांच सोलर स्ट्रीट लाइट के उपकरण चोरी हो गए। ग्राम प्रधान ने थाने में सूचना दी है। ग्राम्य विकास विभाग अधिकारियों को भी अवगत कराया है। कसबे को रोशन करने के लिए पांच सोलर लाइट लगाई गई थी।

इनमें बंधवा ताला अंबेडकर पार्क, मरका तिराहा, कालका माता मंदिर, खड़ग ताला और जमादार की बस्ती में एक-एक लाइट लगी थी। शनिवार की रात चोर सोलर प्लेट और बैटरी निकाल ले गए।


दुरेड़ी में भी पांच घर बने निशाना
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में शनिवार की रात 5 घरों से चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया। ग्रामीण कमलेश पाल, वकील सिंह, मूलचंद प्रजापति, राजाभइया यादव व बदलू यादव के घरों से चोरों ने 50 हजार नकदी समेत एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed