{"_id":"581389034f1c1b980dbc19f5","slug":"the-prisoner-lockup-on-muscle-in-the-cut-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदी ने लाकअप में अपना गला काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए बंदी ने लाकअप में अपना गला काटा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बंदी
- फोटो : hindi news
बांदा में पेशी पर अदालत आए बंदी ने न्यायालय परिसर की लाकअप के शौचालय में ब्लेड से गला काट लिया। हाथ की नसें भी काट लीं। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) और आरआई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के हरिहरगंज निवासी दीपक सिंह चौहान (35) पुत्र राजेंद्र सिंह तीन साल से यहां मंडल कारागार में धारा 376, 504 और पास्को एक्ट में बंद है। शुक्रवार को वह अदालत पेशी पर ला गया था। लाकअप के शौचालय के अंदर ब्लेड से उसने दाएं हाथ की नस और गला रेत लिया। लाकअप ड्यूटी में तैनात पुलिस ने उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में दीपक ने बताया कि पत्नी की बातों से वह काफी क्षुब्ध था। इसी तनाव में उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक लालचंद्र चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों और बंदी के बयान लेने के बाद जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन