{"_id":"5ba68550867a557e8327c929","slug":"the-poison-is-given-to-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी दिलीप (22) राजेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को दोपहर खेत में जहर खा लिया। घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहां से नाजुक हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई प्रदीप नारायण के मुताबिक 2009 में पिता ने छह बीघा जमीन पर बबेरू के भूमि विकास बैंक से 3 लाख 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
2012 में पिता की मौत हो गई। बैंक का कर्ज पुत्रों के नाम बैंक ने आरसी जारी कर दी। जो कि अब ब्याज समेत लगभग 7 लाख रूपये हो गई है। इससे दिलीप परेशान भी था। चार भाईयों में वह सबसे छोटा था। बिसंडा थानाध्यक्ष के मुताबिक परिजनों ने घटना की कोई भी सूचना थाने में नहीं दी। जिला अस्पताल में मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। ब्यूरो