फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The poison has killed the young woman

ससुराल में जहर खाकर युवती ने जान दी

Wed, 05 Sep 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 05 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
The poison has killed the young woman
poison - फोटो : demo pic

ससुराल में युवती ने जहर खा लिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पति अक्सर उसे मारता-पीटता था। 

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के कछार पुरवा में रानी राजपूत (25) पत्नी विवेक ने सोमवार को देर शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पिता सूरजदीन (डिंगवाही) ने आरोप लगाया कि दामाद विवेक शराब का लती है। अक्सर पुत्री रानी को मारता-पीटता था। घटना वाले दिन भी पुत्री को पहले खेत में पीटा और फिर घर में पीटा। मृतका के जेठ संतोष ने आरोपों को गलत बताया है। उधर, गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed