फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mother's pyre innocent Kao final bow

मासूमों ने मां की चिता काो अंतिम प्रणाम

Sat, 24 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The mother's pyre innocent Kao final bow
चिता में हाथ जोड़कर अंतिम प्रणाम करते तीनों मासूम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

मां को मारकर पिता अस्पताल भर्ती हो गया। अब तीन मासूम जाएं तो जाएं कहां? फिलहाल वह दादा की पनाह में हैं। उधर, शुक्रवार को मां की चिता सजते ही तीनों मासूम रो पड़े। हाथों को जोड़कर मां को अंतिम प्रणाम किया। यह नजारा काफी मार्मिक था। अंतिम संस्कार में आए लोगों की आखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन


जमुनिहा पुरवा (पौहार) में 21 दिसंबर की रात करीब 8 बजे लाल सिंह पर दरिंदगी सवार हो गई। तीन मासूम बच्चों के सामने ही अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रीति सिंह पर टूट पड़ा। पिता की हैवानियत के चश्मदीद गवाह तीनों मासूम बच्चे 11 वर्षीय अजय, 7 वर्षीय अंश और दो वर्षीय अनुज सहम गए।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि- पापा ने मम्मी के हाथों को पैरों से दबा लिया। फिर कैंची से गोदा। डंडे से दोनों पैर तोड़ दिए। मां चिल्लाई तो मुंह में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। मां बेहोश हो गई तब उस पर मिट्टी का तेल डालकर पुआल के साथ आग लगाकर जिंदा जला दिया। इसमेें पिता (लाल सिंह) भी बुरी तरह झुलस गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को प्रीति सिंह का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। सबसे हृदय विदारक दृश्य उस समय हो गया जब तीनों मासूम बच्चों ने चिता के पास खड़े होकर मां को आखिरी प्रणाम किया। मां चल बसी। पिता अस्पताल में है। हालांकि तीनों बच्चे पिता से बेहद नाराज और नफरत से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि मां के हत्यारे पापा की सूरत भी नहीं देखेंगे। उधर, बेसहारा हो गए इन तीनों बच्चों को दादा (मृतका का जेठ) शिव कुमार सिंह ने अपना लिया है। वह उसी की पनाह में हैं।  

पति के हाथों बहन की हत्या की तहरीर मृतका प्रीति सिंह के भाई संदीप सिंह ने थाने में दी है। इसमें कहा गया है कि हत्या से करीब दो घंटे पूर्व पति लाल सिंह ने प्रीति की मां को गोली मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया था। तहरीर में बताया गया है कि लाल सिंह ने प्रीति के हाथ, दांत, सिर फोड़ दिया। बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। तीनों बच्चे वहां मौजूद थे। वह सहमे खामोश रहे।


लाल सिंह के भागने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आग बुझाने के नाटक में वह खुद भी झुलस गया। उधर, 48 घंटे बाद भी बदौसा थाने में शुक्रवार को देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। परिजन शाम से ही तहरीर लिए थाने में थानाध्यक्ष के इंतजार में ठंड में सिकुड़ते रहे। देर रात थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed