फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   the girl gave life By hanging,

फांसी लगाकर युवती ने जान दी

Wed, 12 Apr 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 12 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन

बांदा। एक पखवारे पहले ससुराल लौटी युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मार डालने का आरोप लगाया है। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कछार गांव निवासी संगीता (24) पत्नी वेद प्रकाश निषाद ने मंगलवार को शाम सूनी ससुराल में कमरे की सीलिंग हुक पर अंगौछे से फांसी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। घर में मौजूद जेठानी की आठ वर्षीय पुत्री सीमा ने उसे फांसी पर टंगा देखा तो पड़ोसियों को खबर दी। सूचना मिलने पर घर आए परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतका के जेठ अवधेश प्रकाश ने बताया कि घटना के वक्त घर के सभी लोग फसल काटने खेत गए थे। वह बंटवारे का दबाव बना रही थी। ससुर रामसेवक ने मृतका को पुत्री के विवाह के बाद बंटवारे का भरोसा दिया था लेकिन वह शादी से पहले बंटवारा चाहती थी। उसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका का पति जेसीबी चलाता है और ज्यादातर घर से बाहर रहता है। उधर, युवती के भाई राममनोहर व चाचा पप्पू (बहिंगा, तिंदवारी) ने बताया कि ढाई साल पूर्व संगीता की शादी हुई थी। कहा कि ससुरालीजन दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग कर उसका उत्पीड़न करते थे। ससुरालीजन अक्सर उसकी पिटाई करते थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया। मृतका अपने पीछे डेढ़ साल की पुत्री रोशनी छोड़ गई है। दूसरी ओर पैलानी थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि फिलहाल मायके वालों ने उन्हें तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



ट्रेन से कटकर किसान की मौत
बांदा। एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर किसान की मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी रमाशंकर (50) पुत्र लक्ष्मीनारायण द्विवेदी मंगलवार को दोपहर भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से चित्रकूट जा रहा था। आउटर सिग्नल के पास वह ट्रेन से नीचे आ गिरा। उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों ने घटना की सूचना स्टेशन प्रबंधक समेत बांदा जीआरपी पुलिस को दी। जेब में मिली डायरी से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के नाम सात बीघा जमीन थी। खेती-किसानी करता था। वह अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed