{"_id":"5af72f134f1c1bde408b4c4c","slug":"the-father-s-name-was-seen-by-the-student-at-the-bank-s-rc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के नाम बैंक की आरसी देख छात्र ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के नाम बैंक की आरसी देख छात्र ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 12 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : demo pic
पिता के नाम बैंक कर्ज की आरसी देख तनाव में आए बीएससी के छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। उधर, आर्थिक तंगी और बेटी की शादी की चिंता ने मजदूर ने भी घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली के भभुवा गांव निवासी ब्रम्हदत्त द्विवेदी के 22 वर्षीय पुत्र मोहित द्विवेदी ने शुक्रवार को शाम घर में जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में भाई सुशील द्विवेदी ने बताया कि मोहित लवकुश महाविद्यालय, बबेरू में बीएससी फाइनल का छात्र था। वहीं एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता भी था।
विज्ञापन
चार माह पूर्व पिता के नाम भूमि विकास बैंक से आरसी जारी हुई थी। शुक्रवार को यह मोहित के हाथ लग गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने घटना कर ली। बताया कि पिता पर आठ लाख रुपये कर्ज है। भूमि विकास बैंक, बबेरू से ट्रैक्टर के लिए साढ़े तीन लाख, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, भभुवा का 2 लाख और सोसायटी का लगभग 60 हजार रुपये कर्ज है।
विज्ञापन
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी साबिर खां (50) ने शुक्रवार की रात घर के बरामदे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी बानो ने बताया कि साबिर मजदूरी करके परिवार पालता था। दो बेटी शादी लायक हैं। आर्थिक तंगी से अक्सर घर में फांकाकशी की नौबत रहती है। पुत्रियों की शादी के लिए रुपये इकट्ठा करने के लिए उसने शुक्रवार को शाम पति से मुंबई जाकर कमाने को कहा था। इसके बाद वह (साबिर) शादी में दावत खाने चले गए। वापस आकर घटना कर ली। दो छोटे पुत्र हैं।