फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The death of the young woman from the stove Jhulskr

स्टोव से झुलसकर युवती की मौत

Wed, 22 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The death of the young woman from the stove Jhulskr
fire - फोटो : Amar Ujala

बांदा। आग से झुलसी युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बचाने में उसका जेठ भी झुलस गया। अन्य घटना में एक माह पूर्व झुलसी युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

धरमपुर (पन्ना) थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी शाहरून (25) पत्नी सुल्तान बुधवार को सुबह ससुराल पर स्टोव पर चाय बना रही थी।

स्टोव से उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर जेठ हुसैन ने आग बुझाई। बचाने में हुसैन के दोनों हाथ भी झुलस गए। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के मायके बारीगढ़ (छतरपुर) में दी गई है। मृतक के दो साल की पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा गांव के रामसखी (38) पत्नी रामबहादुर सिंह 11 मई को सोते समय चारपाई पर गिरने से झुलस गई थी। उसका तभी से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई। देवर सुघर सिंह ने बताया कि मृतका के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। मौत होने की सूचना मायके जबलपुर भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed