युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दो दिन पूर्व घर से लापता युवक की हत्या कर दी गई। शव नदी किनारे पड़ा मिला। गर्दन में शर्ट से पत्थर बंधे थे। पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के मनोज (18) पुत्र राजाभइया का क्षतविक्षत शव रविवार को सुबह गड़रिया गांव के नजदीक चंद्रावल नदी किनारे शंकर मंदिर के पास पड़ा मिला। मृतक की शर्ट से गर्दन में ईंट व पत्थर बंधे हुए थे। जिस्म में कुछ चोट के भी निशान थे। यूपी-100 और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र तथा थानाध्यक्ष रामऔतार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मृतक के पिता ने बताया कि मनोज 8 सितंबर को घर से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। यह भी बताया कि मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने की तहरीर दी है। सीओ और थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।