फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bike hit by truck, killed man

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 15 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The bike hit by truck, killed man
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत के बाद घायल पत्नी को घटनास्थल से उठाकर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बदौसा (बांदा)। सड़क दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ में बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। छह माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। उधर, घटना से खफा ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात ठप कर दिया। लगभग दो घंटे बाद एसडीएम ने जाम खत्म कराया।

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी जयराजाराम पटेल (24) मुन्नालाल बुधवार को दोपहर अपनी पत्नी सविता (21) के साथ बाइक पर ससुराल संग्रामपुर (फतेहगंज) जा रहा था। सविता गोद में अपना छह माह का बच्चा लिए थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदौसा थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जयराजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सविता को गंभीर हालत में सीएचसी, अतर्रा भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन



उधर, घटना से खफा ग्रामीणों ने बैलगाड़ी व अन्य अवरोध लगाकर नेशनल हाइवे में जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक जाम से वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना पर बदौसा थाना पुलिस व एसडीएम, अतर्रा एके पुष्कर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों से कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसडीएम ने स्पीड ब्रेकर बनाने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed