{"_id":"5a7c94744f1c1b8c268b927f","slug":"the-accused-were-also-arrested-mama-and-ma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक हत्या के आरोपी की मां और मामा भी जेल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक हत्या के आरोपी की मां और मामा भी जेल गए
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की मां देवा और मामा देवीदीन को जेल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शहर कोतवाली के छोटा पुरवा में 31 जनवरी की रात हुए चौहरे हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी अमित उर्फ गोलू को पांच दिनों बाद गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब गुरुवार को उसकी मां देवा और मामा देवीदीन को भी पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह दोनों उपरोक्त मामले में धारा 120 बी के अभियुक्त बनाए गए हैं। उधर, अपर एसपी लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि सामूहिक हत्याकांड की चश्मदीद बालिका रान्शी और उसके भाई अवधनरेश की सुरक्षा घरवालों की इच्छा तक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन