फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo hit by wagon, relapse , death of a passenger

बैलगाड़ी से टकराकर टेंपो पलटा, एक यात्री की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tempo hit by wagon, relapse , death of a passenger

नरैनी। बैलगाड़ी से टकराकर टेंपो सड़क किनारे खंती

विज्ञापन
में पलट गया। इसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

अतर्रा-नरैनी मार्ग पर शुक्रवार को सुबह अतर्रा की ओर से आ रही टेंपो सीता समर्पण महाविद्यालय के पास बैलगाड़ी से टकराकर खंती में पलट गया। इससे यात्री टेंपो के नीचे दब गए।

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आए राहगीरों ने टेंपो सीधी कर घायलों को बाहर निकाला। टेंपो सवार राममिलन (47) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मोहनी (20) पुत्री बाबूलाल, विजय लक्ष्मी (40) पत्नी राजकरन, तुलसा (35) पत्नी रामदास, पतिया (20) पत्नी कल्याण, शौखीलाल (65) (सभी निवासी बरसड़ा मानपुर) घायल हो गए।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। घायल मोहनी ने बताया कि हम लोग बिसंडा क्षेत्र के अकोना गांव में तेरहवीं निमंत्रण में गए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार टेंपो भिड़ने से घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed