फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager hanged, young woman ate poison

किशोर छात्र ने फांसी लगाई, युवती ने जहर खाया

Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन

बांदा। मां की पिटाई से क्षुब्ध किशोर छात्र ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। एक अन्य घटना में युवती ने ससुराल में जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के इंदिरा नगर निवासी आकाश (12) पुत्र बच्चू लाल ने बुधवार को सुबह कमरे की सीलिंग हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छोटे भाई अमन की निगाह पड़ गई तो उसने शोर मचा कर पड़ोसियों को बुला लिया। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां मंजू ने बताया कि आवारागर्दी करने पर उसने आकाश को डांटते हुए थप्पड़ मार दिए। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। वह सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के छोटा पुरवा निवासी उज्जी (18) पत्नी हेमंत कुमार ने मंगलवार को रात घरेलू विवाद से नाराज होकर ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed