{"_id":"5c8fdfdfbdec224b9d4f5ff8","slug":"teacher-hanged-in-the-house-and-gave-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने घर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने घर में फांसी लगाकर जान दी
Mon, 18 Mar 2019 11:43 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद शोकग्रस्त परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज, बांदा में संविदा पर कार्यरत शिक्षक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता वरिष्ठ मीडिया कर्मी और गांव के समाजसेवी हैं। गिरवां थानांतर्गत गिरवां गांव में रविवार की रात संजीव कुमार शुक्ला (40) पुत्र शीलव्रत शुक्ल ने रात को किसी समय घर के एक कमरे के खपरैल में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि संजीव रोजमर्रा की तरह रविवार को भी कालेज से घर आया और खाना खाया।
विज्ञापन
रात में अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन सुबह अपने पलंग पर नहीं मिला। पिता ने घर के एक दूसरे कमरे में देखा तो शव फंदे पर टंगा मिला। मृतक के चाचा नीरज शुक्ला ने बताया कि कई दिनों से संजीव कुछ परेशान था। घरवालों के पूछने पर भी नहीं बताया। उसकी पत्नी ज्योति मायके कानपुर में है और टीजीटी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
शादी पिछले वर्ष फरवरी में हुई थी। पांच दिन पहले संजीव उससे मिलकर भी आया था। घटना वाली रात फोन पर पत्नी से देर तक बात भी हुई। परिजन फिलहाल आत्महत्या की वजह नहीं समझ पाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घर और पोस्टमार्टम हाउस तथा शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन