फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tanker collision farmer's death

टैंकर की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 20 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tanker collision farmer's death

बबेरू। निर्माणाधीन सड़क पर पानी के टैंकर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया।

विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद एसडीएम द्वारा आर्थिक मदद के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बबेरू-कमासिन मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। शुक्रवार की सुबह गांव के किसान रामआसरे (50) खेत से घर आ रहे थे।

सड़क पर गिट्टी, मौरंग पर पानी डाल रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। खबर मिलने पर बड़ी परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, पर ग्रामीण नहीं माने।

कुछ देर बाद एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, तहसीलदार सुनील पटेल और कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

एसडीएम ने मृतक किसान के आश्रितों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण मान गए और लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी जग्गी ने बताया कि पति के नाम 13 बीघे जमीन है। तीन पुत्रों के साथ वे खेती-किसानी करते थे। विधायक विशंभर सिंह यादव और भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल कुशवाहा ने भी परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed