फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Suicide by hanging himself after row with wife

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दी

Tue, 18 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 18 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Suicide by hanging himself after row with wife
suicide

बांदा। नशे में धुत युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिसंडा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी कल्लू (30) पुत्र चुनबाद का शव मंगलवार को सुबह घर में खपरैल की धन्नी में फांसी पर टंगा मिला। छोटे भाई अशोक ने शव टंगा देख घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम कराया। पिता ने बताया कि वह छोटे पुत्र अशोक के साथ अलग रहते हैं। बड़ा पुत्र कल्लू पत्नी माया के साथ अलग रहता था। सोमवार की रात वह शराब पीकर आया और नशे में धुत होकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। मारपीट के डर से माया अंदर से कुंडी बंद कर कमरे में घुस गई। उधर, कल्लू ने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बरामदे में खपरैल की धन्नी पर रस्सी बांध कर फांसी पर झूल गया। उसके चार साल का एक पुत्र और 15 दिन की बच्ची है। पिता ने बताया कि उसके नाम छह बीघा जमीन है। दोनों पुत्रों को अभी जमीन का बंटवारा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed