{"_id":"5c4f4698bdec22691d36c27f","slug":"sucide-yungman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक फंदे पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक फंदे पर झूला
Mon, 28 Jan 2019 11:44 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक की शोकग्रस्त मां व अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बंगालीपुरा में दिलीप कुमार (22) पुत्र उमेश कुमार ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर पहले ही वह मौसी की शादी से घर लौटा था। परिवार के अन्य सदस्य शादी से लौटे तो उसका शव लटकता देखा। फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चली।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया। मां जाहरी देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी बेटी के साथ शहर के बाकरगंज में शादी में गई थी। वापस लौटी तो पुत्र को फांसी पर लटका देखा। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। मृतक इकलौता पुत्र व अविवाहित था।
विज्ञापन