{"_id":"589e04b74f1c1b8a5f379826","slug":"student-had-jumped-into-the-ken-river","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रा ने केन नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने केन नदी में लगाई छलांग
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
केन नदी पुल पर लोगों की भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर में टॉपर रही बीएससी की छात्रा ने नेशनल हाईवे पर बने पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। देर रात तक गोताखोर और पुलिस नदी में उसकी तलाश करते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को मौके पर छात्रा की स्कूटी, मोबाइल और सुसाइड लेटर मिला है। फौरीतौर पर इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे के आसपास की है। बांदा के जीआईसी में लेक्चरर रामरतन राजपूत की लगभग 20 वर्षीय पुत्री हिमांशी राजपूत ने अपनी स्कूटी शहर के नजदीक भूरागढ़ के पास नेशनल हाइवे पर केन नदी में बने पुल पर खड़ी कर दी और अपने जूते वहीं उतारकर मोबाइल फोन भी रख दिया।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे राहगीरों के मुताबिक हिमांशी ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद यूपी-100 पुलिस पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद मटौंध थाना इंस्पेक्टर अब्दुल रज्जाक भी फोर्स के साथ पहुंच गए। छात्रा के माता-पिता भी मौके पर आए।
विज्ञापन
गोताखोर मल्लाहों की मदद से नाव के जरिए जाल व कांटे डालकर छात्रा की तलाश शुरू हुई। लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। अंधेरा हो जाने पर पुलिस और मल्लाहों ने तलाश अगले दिन तक के लिए रोक दी। छात्रा का परिवार शहर के किरन कालेज चौराहा के पास रहता है।
उधर, छात्रा के पिता ने बताया कि हिमांशी का प्रेम प्रसंग डीएम कालोनी निवासी एक युवक से चल रहा था। युवक ने उसे पहले शादी का झांसा दिया और बाद में इंकार कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसकी पुत्री ने यह कदम उठाया है। उधर, सुसाइड लेटर के बारे में पुलिस टालमटोल करती रही। मटौंध थाना पुलिस का कहना था कि सुसाइड लेटर यूपी-100 टीम के पास है। जबकि यूपी-100 पुलिस टीम का कहना था कि थाना पुलिस के पास है।
नदी में छलांग लगाने वाली कुमारी हिमांशी राजपूत इस वर्ष बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जेएन डिग्री कालेज में पढ़ रही थी। वर्ष 2015 में हिमांशी ने यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान वर्ग से 92 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया था। पिता ने बताया कि हिमांशी की अभी कहीं शादी तय नहीं हुई थी। उसकी बड़ी बहन भी अभी अविवाहित है। हिमांशी से छोटा एक भाई है।