फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Steps away from the garrison house burglary

चौकी से चंद कदम दूर मकान में चोरी

Fri, 06 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 06 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Steps away from the garrison house burglary
साढ़े छह लाख के गहने, कपड़े और नकदी ले गए चोर घर के पिछवाड़े से दाखिल हुए चोर, पुलिस ने की जांच - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शहर मुख्यालय में चोरों का बोलबाला है। बुधवार की रात पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित पक्के मकान में घुसकर चोर छह लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये उठा ले गए। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।

विज्ञापन


अलीगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर राहत अली उर्फ चंदा (हाथी खाना) का घर है। बुधवार की रात चोर पिछवाड़े से घर में दाखिल हो गए। घर की पहली मंजिल के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर लगभग छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, हजारों रुपये के कपड़े और 50 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


दुपट्टे में बांधकर ले गए अन्य सामान को खंगालने के बाद पड़ोसी रमजान की छत पर फेंक गए। घटना के वक्त घर में मानो बेगम, इशरतजहां शबे कद्र की रात होने से नीचे कमरे में तिलावत कर रहीं थीं। गृहस्वामी राहत अली सो रहे थे। देर रात शादी से लौटा पुत्र नौशाद जब ऊपर गया तो सामान बिखरा देख घरवालों को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामी ने बताया कि बेटी नेहा की शादी के लिए जेवर बनवाए थे। शातिर चोर आर्टीफीशियल ज्वैलरी छोड़ गए। रात को ही कोतवाली में सूचना दी। गुरुवार को सुबह अलीगंज चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह आए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ की। तहरीर देने के बावजूद देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। गृहस्वामिनी मानो बेगम ने बताया कि पहले भी उसके घर में दो बार चोरी का प्रयास हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed