फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Slip off the train at the death of student

ट्रेन से उतरते समय छात्र की कटकर मौत

Sat, 23 Jul 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Slip off the train at the death of student
घटनास्थल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ट्रेन से उतर रहे छात्र की गिरकर मौत हो गई। कई घंटे तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। लगभग छह घंटे बाद जीआरपी ने घर वालों को सूचना दी। शहर के गायत्री नगर निवासी अमरनाथ का पुत्र रवि गुप्ता (15) हाईस्कूल का छात्र था।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, फिर उसका पता नहीं चला। पिता ने गुमशुदगी की सूचना कालूकुआं पुलिस चौकी और कोतवाली में दी। परिजनों के मुताबिक कुछ छात्रों से जानकारी मिली कि वह अतर्रा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम वह यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से अतर्रा से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बजरंग विद्यालय रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन धीमी होने पर चलती ट्रेन से उतरने लगा। इसी बीच वह गिर गया और ट्रेन के नीचे आ गया। उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने रात लगभग डेढ़ बजे कालूकुआं चौकी पुलिस को लावारिस किशोर का शव ट्रैक पर मिलने की सूचना दी। पुलिस से सूचना मिलने पर आए परिजनों ने शव की शिनाख्त हुई। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। छात्र की मौत पर परिजन रो-रोकर बेहाल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed