फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sleep in the barn Killing of farmer

खलिहान में सो रहे किसान की हत्या

Wed, 12 Apr 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 12 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

बदौसा (बांदा)। दस्यु प्रभावित क्षेत्र में फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सो रहे किसान की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का निरीक्षण किया। घटना फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव माधव ताला (बरछा डड़िया) की  है। यहां का रहने वाला साधौ प्रसाद गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद (25) अपनी फसल की रखवाली के लिए मंगलवार की रात गांव से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित खलिहान में सो रहा था। उसके नजदीक की खानदानी बाबा रामआसरे गुप्ता भी सो रहे थे। कुछ दूरी पर छोटू कहार व अन्य किसान सोए थे। बुधवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे छोटू कहार की पत्नी कला देवी खलिहान पहुंची तो साधौ प्रसाद चारपाई में मृत अवस्था में पड़ा मिला था। जिस्म में और पलंग के नीचे खून बिखरा था। कला देवी ने परिजनों को खबर दी। घर के लोगों ने आकर देखा तो साधौ प्रसाद का गला रेता था। कंधे पर भी घाव थे। वह अविवाहित था।

विज्ञापन


फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही, परिजनों से पूछताछ कर जानकारियां जुटाई। बाद में मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा और अतर्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार भी घटना स्थल पहुंचे। मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके चार भाई और हैं। सभी अविवाहित हैं। भाई संतोष का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। साधौ प्रसाद दिल्ली में मजदूरी करता था लेकिन तीन महीने पूर्व घर आने के बाद खेत में लग गया। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह रोजमर्रा की तरह सोने घर से खलिहान गया था। उसके नजदीक सो रहे रामआसरे ने बताया कि हत्या की उसे भनक ही नहीं लगी। रात करीब 11 बजे तक वह साधौ के साथ जागकर बातचीत करता रहा। उसी के बाद किसी समय यह घटना हुई।
विज्ञापन


शक की सुई राजू गिरोह पर भी
बदौसा। युवा किसान साधौ प्रसाद की हत्या की गुत्थी फिलहाल सुलझ नहीं पाई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। उधर, इस दस्यु प्रभावित क्षेत्र में नवोदित गैंग राजू गिरोह पर भी शक की सुई जा रही है। कुछ लोगों की जुबां पर प्रेम प्रसंग जैसी चर्चा है। नवोदित दस्यु राजू गैंग कुछ दिनों से इस इलाके में सक्रिय है। मुखबिरी या जंगल में आकर गिरोह की सुरागरसी के शक में वह कोई भी अपराध अंजाम दे सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ नहीं कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed