{"_id":"571527174f1c1b354f8b4954","slug":"she-said-that-two-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत दो ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती समेत दो ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर महिला और वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। पहली घटना में खेत और खाने के विवाद में पति ने महिला को दो थप्पड़ मार दिए। इससे क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी घटना में बीमारी से आजिज आकर वृद्धा ने फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में पत्नी से विवाद पर युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा गांव निवासी अनीता (30) पत्नी राजू निषाद रविवार की शाम ससुराल में कमरे के खपरैल से रस्सी से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गई। परिजनों का कहना है कि घटना के समय सभी लोग खेत में थे। घर पहुंचने पर शव फांसी पर टंगा देखा।
विज्ञापन
बताते हैं कि सुबह फसल की कटाई करने जाते समय खाने को लेकर अनीता का विवाद पति राजू से हो गया। राजू ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। इससे क्षुब्ध होकर घर में उसने फांसी लगा ली। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मायके मौदहा (हमीरपुर) में दी गई है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के गजपतिपुर निवासी रुक्मिणी (80) पत्नी छोटा साहू ने रविवार की रात घर के छप्पर में रस्सी से फांसी लगा ली। बेटे अशोक ने बताया कि उसकी मां के पैर में फोड़ा नासूर बन गया था। इसी से परेशान होकर उन्होंने जान दे दी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी छोटेलाल (35) पुत्र जगदेव ने रविवार की रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि छोटेलाल ने नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करने के बाद जान देने की कोशिश की।