फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   She ran to the bag robbing

युवती का बैग छीन कर लुटेरा फरार

Sat, 25 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
She ran to the bag robbing
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

वसूली में मशगूल रहने वाले जीआरपी जवानों की सुस्ती का फायदा उठाते हुए सक्रिय लुटेरों ने लूट की एक और वारदात अंजाम दे डाली। ताजी घटना में स्लीपर कोच से युवती का रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद चलती ट्रेन से कूद कर लुटेरा भाग निकला। युवती ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन


बड़ा बाजार (झांसी) निवासी शिल्पा शर्मा अपने पिता गनेश प्रसाद शर्मा के साथ गुरुवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर झांसी लौट रही थीं। शुक्रवार को तड़के 3:45 बजे एक्सप्रेस ट्रेन अतर्रा स्टेशन पहुंची। कुछ देर ठहरने के बाद ट्रेन बांदा को रवाना हो गई।
विज्ञापन


अतर्रा-डिंगवाही स्टेशनों के बीच स्लीपर कोच में सवार युवक ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। युवती ने पीछा कर लुटेरे को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन लुटेरा चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। ट्रेन के बांदा पहुंचने पर युवती ने पिता के साथ थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस कर्मियों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष भी आ गए। युवती की तहरीर पर थाने में अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। युवती के मुताबिक बैग लूटने वाले लुटेरे ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। बैग में 22 हजार रुपये समेत मुकदमे से संबंधित कागजात, दो कीमती मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड आदि थे।


पिता के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी कर झांसी घर लौट रही थी। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लुटेरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed