{"_id":"56f6cb014f1c1b932df14d59","slug":"she-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत हो गई। मायके वालों ने फांसी लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पैलानी थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव निवासी दुर्गेश कुमारी (38) अपने पति राजू मिश्रा के साथ कानपुर के बर्रा-2 में रहती थी। पति वहां मार्बल का व्यवसाय करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह दुर्गेश की कानपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। राजू शव लेकर अपने गांव गुरगवां आ गया। सूचना मिलने पर चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव का मृतका का भाई लक्ष्मीचंद्र गुरगवां पहुंचा। उसने पति द्वारा फांसी लगाकर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उधर, शव गांव पहुंचाने के बाद राजू नदारद हो गया। लक्ष्मीचंद्र ने बताया कि दुर्गेश के कोई संतान नहीं थी। वह जेठ की पुत्री आकांक्षा को साथ रखे थी। मायके वालों के आरोप पर पैलानी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन