{"_id":"de4f082fac3cdab28afafb2a05d0956e","slug":"set-himself-on-fire-after-beating-mother-died-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को पीटने के बाद खुद को आग लगाई, अस्पताल में दम तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को पीटने के बाद खुद को आग लगाई, अस्पताल में दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी न होने से परेशान युवक ने मां की पिटाई की और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। सीएचसी से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अतर्रा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी राम प्रकाश उर्फ पप्पू (35) पुत्र राम शरण गौतम ने बृहस्पतिवार की रात घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों की मदद से मां ने आग बुझाई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मां शकुंतला ने बताया कि पप्पू की शादी को लेकर उसके और पप्पू के बीच कहासुनी हो गई। पप्पू ने उसकी पिटाई कर दी और खुद को आग लगा ली। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटना में ससुराल में आग से झुलसी युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। खुरहंड (गिरवां) निवासी गोमती (22) पत्नी लवलेश बृहस्पतिवार को सुबह ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। यहां जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। पति का कहना था कि आग तापते समय कपड़ों में आग लगने से घटना हुई।
मृतका के पिता रामकेश जामू (कमासिन) ने बताया कि बीते वर्ष बेटी की शादी की थी। सिर्फ एक बार ही मायके आई थी। घरेलू बातों को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। पिता ने आरोप लगाया कि गोमती को जलाकर मारा गया है।