फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sanu killing four life imprisonment

शानू हत्याकांड में चार को उम्रकैद

Sat, 21 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sanu killing four life imprisonment

बांदा। चर्चित शानू हत्याकांड में ढाई साल बाद अदालत ने इस मामले में चार अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ है।

विज्ञापन


हत्याकांड में सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तीन को पुलिस ने तफ्तीश में क्लीन चिट दे दी थी। इनमें से एक की बाद मेें हत्या हो गई।

मर्दन नाका निवासी 27 वर्षीय इमरान उर्फ शानू 30 मार्च 2013 को रात करीब आठ बजे गूलर नाका स्थित मंसूरी इमामबाड़ा के पास इनवर्टर की दुकान में बैठा था।

इसी दौरान कार से आए कई लोगों ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया और तमंचे से तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। शानू के भाई इरफान खां ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 302, 307, 420, 467, 468, 471 व 120बी और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। नामजद लोगों में मुन्ना पुत्र मंसूर, इकबाल पुत्र लाल खां, मुन्नू पुत्र मंसूर, रिजवान पुत्र शकूर, अलीम पुत्र सलीम, जुगनू पुत्र झल्लू और बिलाल पुत्र अज्ञात शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शहर के मर्दननाका के निवासी हैं। पुलिस ने तफ्तीश में मुन्नू, रिजवान और बिलाल को क्लीन चिट देते हुए मुकदमे से बाहर कर दिया। तफ्तीश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता मूलचंद्र कुशवाहा और फौजदारी के वरिष्ठ वकील रामस्वरूप सिंह ने चार गवाह पेश किए।

शनिवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश केके अस्थाना ने फैसला सुनाते हुए आरोपी मुन्ना उर्फ अबरार, इकबाल, अलीम और जुगनू को धारा 302/34 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।


अन्य धाराओं में भी सजा और जुर्माना किया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। आरोपी अलीम और मुन्ना घटना के बाद से ही जेल में हैं।

आरोपी इकबाल और जुगनू जमानत पर बाहर हैं। तफ्तीश में क्लीन चिट पाए आरोपी इंतजार उर्फ मुन्नू की नौ अक्तूबर 2013 की रात डीएवी कालेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह केस भी अदालत में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed