फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of kidnapping of son and nephews of District Panchayat Chairperson

जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे व भतीजों पर अपहरण की रिपोर्ट

Wed, 03 Jan 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 03 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन

बांदा। जिला पंचायत के 16 सदस्यों द्वारा 28 दिसंबर को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। बिसंडा थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने जिला पंचायत सदस्य आशा वर्मा और उनके पति तथा भाजपा के जिला संगठन मंत्री सियाराम वर्मा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह के पुत्र टिंकू सिंह और दो भतीजों लाखन सिंह (पूर्व अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक) व बाबू सिंह को नामजद किया है। उधर, आशा वर्मा ने बुधवार को डीएम को भेजे शपथ पत्र में कहा है कि वह अपनी स्वेच्छा से रिश्तेदारी में गईं हैं। उनके अपहरण की सूचना अफवाह है।

विज्ञापन

28 दिसंबर को जिला पंचायत के 16 सदस्यों ने भाजपा नेताओं की अगुवाई में शपथ पत्रों के साथ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को अध्यक्ष निर्मला सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी थी। सपा की निर्मला सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं थीं। नोटिस के बाद जिला पंचायत की राजनीति में घमासान शुरू हो गया। सदस्यों को अपने पाले में लाने की रस्साकसी चल पड़ी। इसी बीच मंगलवार (2 जनवरी) को भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने बिसंडा थाना में एफआईआर दर्ज करा दी कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र और दो भतीजों ने सदस्य आशा वर्मा और उनके पति सियाराम वर्मा का अपहरण कर लिया है। रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बिसंडा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव नोटिस देने पर अपहरण किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। उधर, इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल से बात करने की कोशिश की गई। बार-बार काल करने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन



भाजपा अध्यक्ष ने क्यों रिपोर्ट दर्ज करा दी : मीना भारती
बांदा। अपने कथित अपहरण की बिसंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने पर जिला पंचायत सदस्य मीना भारती बेहद खफा हैं। बुधवार को शाम 6:52 बजे उन्होंने फोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि वह अपनी बहू की डिलीवरी की सिलसिले में बाहर गईं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आखिर वो मेरे क्या हैं ? उनकी हिम्मत कैसे हुई ? हमें संविधान से वोट का अधिकार मिला है। यह भी कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष उनके घर आ जाते हैं। मीना भारती ने गुस्से भरे लहजे में कहा कि उनके पति को बुधवार को बबेरू कोतवाली में बुलाकर बैठा कर रखा गया। दिन भर के बाद देर शाम को छोड़ा। घर में उनके बच्चे और सास-ससुर आदि परेशान रहे। उन्होंने कहा कि इसके पहले भाजपा नेताओं को उनकी चिंता नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्ष के भतीजे को पुलिस ने दी धमकी
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा कि पहली जनवरी को रात 10:41 बजे उनके भतीजे और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह को अतर्रा थानाध्यक्ष द्वारा फोन करके धमकी दी गई है कि जिला पंचायत के एक सदस्य लापता है। लाखन सिंह को उनकी जानकारी है। शीघ्र ही सदस्य को सामने नहीं लाते तो लाखन सिंह को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिखा है कि उनके भतीजे लाखन सिंह ने थानाध्यक्ष के इस फोन के बारे में एसएमएस के जरिये तत्काल मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीजीपी और मंडलायुक्त को सूचना दे दी है। किसी भी सदस्य के परिजनों ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसी धमकियां भाजपा के सुशासन के विपरीत है। जनपद की प्रथम महिला का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed