फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police began investigating robbery, no clue

तुलसीनगर डकैती में पुलिस की जांच शुरू, फिलहाल क्लू नहीं

Tue, 22 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 22 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
police began investigating robbery, no clue

शहर के तुलसी नगर में शनिवार की रात बच्चे की हत्या कर लाखों की डकैती की जांच में जुटी पुलिस के हाथ फिलहाल कोई क्लू नहीं लगा है। शक के आधार पर आसपास निर्माणाधीन मकानों में काम कर रहे मजदूरों और पड़ोसियों के बारे में पुलिस जानकारियां खंगाल रही है। 40 मजदूरों के नाम, पते नोट कर 13 मजदूरों से पूछताछ की गई है। सोमवार को डकैती के शिकार भोला प्रजापति के मकान और आसपास का पुलिस ने जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


मोहल्ला तुलसीनगर निवासी भोला प्रजापति के घर शनिवार की रात डकैत उसके एक साल के बच्चे की हत्या और दंपति को घायल कर दो लाख नकद और करीब तीन लाख के जेवर लूट ले गए थे। डकैतों की यातना के शिकार भोला प्रजापति के ससुर जगना की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह व प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी के दरोगा और पुलिस कर्मियों ने सोमवार को घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। भोला प्रजापति के घर के इर्द-गिर्द बन रहे चार मकानों में काम करने वाले लगभग 40 मजदूरों के नाम-पते दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 13 मजदूरों से पूछताछ की। घटना वाले दिन तक पड़ोस में मजदूरी कर रहे कुछ मजदूर नदारद हैं। उन पर भी शक की सुई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कुछ सुराग मिल गया है। तेजी से तफ्तीश हो रही है। कहा कि घटना में कुछ खानदानियों के शामिल होने की आशंका है।


भाई को कफन में देख रो पड़ी मासूम बहनें
डकैती के दौरान बदमाशों के गर्दन मरोड़ने से मरने वाले भोला का एक वर्षीय इकलौता पुत्र विजय बहादुर के शव का पोस्टमार्टम हुआ। कफन में लिपटे भाई को देखकर चारों बड़ी बहनें फूट-फूटकर रो पड़ीं। मीनू (11), रेनू (8), खुशी (5) व लक्ष्मी (3) अपने नाना जगना व नानी सावित्री से लिपट गईं और मम्मी-पापा को याद करने लगीं। मीनू ने रोते हुए कहा कि भाई को मारने वाले भी मर जाएं। उन्हें देखकर वहां मौजूद परिजन, रिश्तेदार और मोहल्लावासियों की आंखें भी भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed