{"_id":"69d7e4fef0bb59790ccead98cb93e6a7","slug":"partner-was-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर साथी ने ही की थी बिट्टू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने पर साथी ने ही की थी बिट्टू की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व युवक की हत्या कर माइनर किनारे शव फेंकने के आरोपी को पुलिस
विज्ञापन
ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, रुपये मांगने पर साथी
ने ही बिट्टू की हत्या की थी।
गिरवां प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को कच्ची सड़क के पास से आरोपी लवकुश अवस्थी पुत्र सुरेंद्र (लुकतरा) को गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह (लवकुश) बिट्टूराम के साथ गुड़गांव में काम करते थे। बिट्टू ने लवकुश से उधारी के पैसे मांगे तो उसने हत्या की योजना बना डाली। लवकुश ने उसे बांदा बुलाया। शाम को एक ढाबे में खाना के बाद शराब के नशे में बाइक से उसे खुरहंड माइनर के पास ले गया और धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
शव माइनर के किनारे छिपा दिया। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन की बाइक भी बरामद की है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को खुरहंड चौकी पुलिस ने खुरहंड गांव के नजदीक माइनर में अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था।
विज्ञापन
उसकी पहचान जेब में मिले कागजों के आधार पर बिट्टूराम पुत्र लक्षू राम निवासी भगता पाटली (कटरा-जम्मू) के रूप में की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।